
Advertisements

दुर्ग /भिलाई /आराध्य टाइम डेस्क गणपति विहार में धूमधाम से मनाया गणेश उत्सव

स्थानीय गणपति विहार बोरसी में गणेश पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।कॉलोनी के फेज 4 में प्रथम बार गणेश की स्थापना की गई।शानदार सजावट के साथ पूरे दस दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाभोग का आयोजन किया गया

सुप्रसिद्ध गणेश मिश्रा,राजनांदगांव का संगीतमय सुंदर कांड पाठ और संगीत गीत के कार्यक्रम हुए ही साथ ही महिलाओं और बच्चों की विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं हुई।अध्यक्ष प्रदीप कुमार अमृत ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर प्रोत्साहित किया गया।



