Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह

समारोह में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी सहित जवानों ने शपथ ली

भिलाई /आराध्या टाइम डेस्क दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (विशेष-संक्रिया) छत्तीसगढ़ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से 01 नवम्बर 2026 तक) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री संजय पंत, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल ने सीमान्त मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों को “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रुप से कार्य करने की शपथ दिलाई

महानिरीक्षक महोदय ने कार्मिकों को बताया की, हम अपने संगठन के विकाश ओर प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए, सामूहिक प्रयासों द्वारा संगठन को गौरवशाली बनाएंगे। उन्होंने जवानों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान कर अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी तथा बिना पक्षपात के करने के लिए प्रेरित किया

समारोह में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी सहित जवानों ने शपथ ली। अन्त में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सत्यनिष्ठा के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }