
दुर्ग /आराध्या टाइम डेस्क अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग (छ.ग) आज दिनांक 19.10.2026 को जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दुर्ग के आदेशानुसार दुर्ग जिले में अग्निशमन टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर विजयदशमी कार्यक्रम (रावण दहन) के समिति अध्यक्ष एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि रावण दहन के पूर्व जिस स्थान पर रावण दहन एवं आतिशबाजी किया जा रहा है

वहां पर अग्निशामक यंत्र, पर्याप्त पानी, रेत की बाल्टी अवश्य रखें ताकि आपात स्थिति होने पर आग पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके एवं आसपास में अस्थायी दुकानों पर भी अग्निशामक यंत्र रखने का निर्देशित किया गया जिसमें समिति द्वारा तत्काल अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था कर विभिन्न स्थानों पर रखा गया
आदेशानुसार
जिला सेनानी एवं अग्निशमन अघिकारी



