
दुर्ग /बासीन/आराध्या टाइम डेस्क जिला सेनानी, दुर्ग के निर्देशन में एसडीआरएफ दुर्ग संभाग की टीम ने जेवरा सिरसा (बासिन) स्थित बासिन डैम में डूबे युवक को चले सघन तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया

घटना का विवरण
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जेवरा सिरसा, बासिन क्षेत्र डैम में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के समन्वय से जिला सेनानी दुर्ग द्वारा एसडीआरएफ की प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को तत्काल आवश्यक बचाव उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन:
एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोटर बोट, डीप डाइविंग किट, लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट एवं सर्च हुक की मदद से नदी के गहरे जलक्षेत्र में खोजबीन शुरू की। प्रतिकूल परिस्थितियों और जलस्तर की चुनौतियों के बीच डिप डाइविंग कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। अथक प्रयासों के उपरांत आज टीम के कुशल (राजकुमार यादव) गोताखोर ने युवक के पार्थिव शरीर को पानी से बाहर निकाल लिया।
बरामदगी के पश्चात शव को अग्रिम वैधानिक व पंचनामा कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक- टुकेश साहू पिता कुंभकरण साहू उम्र 16 वर्ष साकिन ग्राम बासिन चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव दुर्ग छ ग
जिला सेनानी
नगर सेना, अग्निशमन
एवं आपातकालीन सेवाएं
जिला – दुर्ग (छ.ग.)



