छत्तीसगढ़

दुर्ग लोकसभा के इतिहास को दोहराने जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा व भाजपा नेता कर रहे है पाटन क्षेत्र में धुआंधार प्रचार मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर जनता को विश्वास है, करेंगे 400 पार – जितेंद्र वर्मा

जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होना, देशवासियों के 500 साल से भी ज्यादा के धैर्य और बलिदान के प्रति निष्ठा भाव और सम्मान का प्रतीक है। यह क्षण नए भारत के आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने के संकल्प का भी उदघोष है

Advertisements

दुर्ग

आराध्या टाइम्स डेस्क/अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी कर्मठता के साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इसी तारतम्य में विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, वरिष्ठ नेता मेहतर वर्मा, मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, महामंत्री हरिशंकर साहू दक्षिण पाटन क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में लगातार जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे है। शाम को भाजपा कार्यकर्ता व नेता चाय पे चर्चा के साथ प्रचार की शुरुआत कर देर रात तक नुक्कड़ सभा और जनसम्पर्क कर रहे है।भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा के दौरान नागरिकों से कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का कण-कण और समय का क्षण-क्षण देशवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार निरंतर 10 वर्षो से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपनाकर दिन दुगुनी और रात चौगुनी गति से कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम आज विश्व में लहरा रहा हैं। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए गरीब, युवा, किसान और महिला ये चारो जातियों का सर्वागीण विकास सर्वोपरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को उल्लेखित करते हुए जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जब देश के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवं किसान सम्मान का नया अध्याय लिख रहा है। इस अध्याय को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सबकी है, और इसके इसलिए कमल का बटन दबाकर विजय बघेल जी को जिताना है।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होना, देशवासियों के 500 साल से भी ज्यादा के धैर्य और बलिदान के प्रति निष्ठा भाव और सम्मान का प्रतीक है। यह क्षण नए भारत के आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने के संकल्प का भी उदघोष है।

दिव्या कलिहारी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने रामराज्य के मार्ग पर चलकर भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे कदम बढ़ाया हैं।

हर्षा चंद्राकर ने कहा कि देश का तिरंगा चंद्रयान-3 ने चाँद पर लहराया, G20 की सफलतापूर्वक अध्यक्षता कर विश्व का मार्गदर्शन किया, देश की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित कर महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया है। मेहत्तर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में रेल, सड़क, एयरपोर्ट, शिक्षण संस्थान, तकनीकी केंद्र, सीमा सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय रिश्ते, योजनायें हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। खेमलाल साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में आज छत्तीसगढ़ भारत के साथ-साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }