छत्तीसगढ़

परिवर्तन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया अपना जोश यात्रा का दुर्ग शहर भर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Advertisements

दुर्ग

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर में भ्रमण कर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे प्रदेश स्तरीय नेताओं का परिवर्तन रथ जब दुर्ग शहर पंहुचा, तो साइंस कॉलेज के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में सैकड़ो बाइक में सवार युवा मोर्चा कार्यकताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ परिवर्तन यात्रा की आगवानी की आगे शहर भर में मंडल भाजपा और मोर्चा, प्रकोष्ठों की टीम ने यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया।

परिवर्तन यात्रा में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की धरती से निकलकर झारखंड में राजनीति का डंका बजाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास रहे, उनके साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सचिन सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व मिनिस्टर महेश गागड़ा, रमशिला साहू, गागड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला यात्रा प्रभारी चतुर्भुज राठी परिवर्तन रथ पर आरुढ़ रहे।

आमसभा पहुंचने पर सभा में मौजूद जनसमूह को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा बर्बाद होते छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए भ्रष्ट, घोटालेबाज और कमीशनखोर भूपेश सरकार को सत्ता से बाहर कर विकास और सुशासन लाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है, इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। परिवर्तन यात्रा के स्वागत में जो दुर्ग शहर में जो भाजपामय माहौल बना है, उससे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

सांसद विजय बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ने लोकसभा चुनाव में उन्हें दुर्ग शहर की जनता ने अपार प्रेम देते हुए 60 हजार से भी ज्यादा वोटो से लीड दिलाई थी, आने वाले विधानसभा चुनाव में 2018 की तरह भुलावे में ना आते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास करके छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, भय और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को मुक्ति मिलेगी।जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्गा विधायक अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल की जोड़ी ने दुर्ग शहर का बंटाधार किया हुआ है। दुर्ग शहर को संभाग मुख्यालय भाजपा ने बनाया, दुर्ग में यूनिवर्सिटी और आईआईटी की स्थापना भाजपा ने की। दुर्ग भिलाई को एजुकेशन हब बनाने के लिए भाजपा ने काम किया, दुर्ग विधायक अरुण वोरा दुर्गा को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिला सके बल्कि भाजपा के कामों में अपने नाम की पट्टी का लगाकर झूठा श्रेय लेते रहे, जिसे जनता समझती है। दुर्ग विधायक अरुण वोरा कांग्रेस के सभी निष्क्रिय और उदासीन विधायकों के सरदार है।

जनसभा के दौरान 50 से अधिक युवतियों ने कन्या शक्ति संयोजिका नम्रता बंसोड के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों से भाजपा प्रवेश किया। पीली पगड़ी पहनकर युवतियों ने भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया और अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतने का संकल्प लिया पार्टी में शामिल होने वाली युवतियों में भूमिका साहू, आरती सारथी, नेहा निषाद, कुमारी पिंकी, पूर्णिमा साहू, संजू साहू, लता साहू, तन्नू साहू, कुमारी ज्योति, कुमारी पायल, कुमारी अंजली, कुमारी आभा, ममता चंद्राकर, नीतू साहू, काजल साहू, तिरुपति साहू, रानी साहू, शिवानी साहू, हिमांशी साहू, प्रिया साहू, राधा शर्मा, वत्सल कोहरे, पूर्णिमा गोंड, पुष्पा साहू, सीमा साहू, रीना चंद्राकर, दीपमाला साहू, चांदनी साहू, पुष्पा ठाकुर आदि युवतियों ने महिला आरक्षण से उत्साहित होकर भाजपा के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सदस्यता प्राप्त की।कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन जिला यात्रा प्रभारी चतुर्भुज राठी ने किया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा, विधानसभा सहसंयोजक राजेंद्र कुमार, जिला यात्रा सह प्रभारी अरविंदर सिंह खुराना, राहुल गुलाटी देवनारायण चंद्राकर सहित जिले के अनेक प्रमुख नेता शामिल रहे। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, दिलीप साहू, विनायक नातू, अल्का बाघमार,

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }