छत्तीसगढ़

कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणी पुरस्कार से हुए सम्मानित सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणी पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 11 जून 2024 को कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री तरूण कनरार उपस्थित थे 

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क/श्री तरुण कनरार ने शिरोमणि पुरस्कार समिति द्वारा अनुशंसित, मास्टर आपरेटर (बैटरी आपरेशन) श्री मेंराज अकरम एवं मास्टर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल मेंट.) श्री घनाराम कोशरे को मई 2024 के लिए, कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।श्री तरूण कनरार ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए, सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

इस समारोह में महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री समीर राय चौधरी, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री पी वी वी एस मूर्ति, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री बी पासवान, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री बी सी मंडल, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री पी एम राजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री टी के मुखर्जी, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री डी के सामंतरे, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री के नन्द कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री प्रदीप कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री निशांत कामडे सहित अन्य अधिकारीगण उपास्थित थे। उपस्थित सभी अनुभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों ने भी पुरस्कार विजेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी, श्री प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं संचालन कार्मिक अधिकारी एमटीटी (एचआर-एलएंडडी) सुश्री मारेपल्ली तन्मयी द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }