Featureराष्ट्रीय

बागेश्वर धाम जा रहे दर्शनार्थियों से भरी ऑटो हुई भिषड सड़क हादसे की शिकार

ऑटो बसारी गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से ट्रक में टकरा गया। घटना स्थल पर 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

Advertisements

मध्यप्रदेश/छतरपुर 

आराध्या टाइम्स डेस्क/बागेश्वर धाम जा रहे दर्शनार्थियों से भरी ऑट और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 4 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज छतरपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बड़े भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक घटना नेशनल हाइवे 39 में तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास हुआ है। छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही ऑटो क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक क्रमांक PB 13 BB 6479 में भिड़ंत हो गई। ऑटो  सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोड थी। ऑटो चालक ने ही ट्रक को पीछे से टक्कर मारी है। संभावना जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ऑटो चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और यह हादसे हो गया। इस हादसे में मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, फैजाबाद, फारूकाबाद और महोबा जिले के बताए जा रहे हैं।

सड़क हादसे के बाद सवारी ऑटो के परखच्चे उड़ गए

पुलिस मामले की जांच कर रहीः एसपी

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि हादसा नेशनल हाइवे 39 पर हुआ है। संगीता यादव और उनका परिवार लखनऊ से बागेश्वरधाम अपनी बेटी का मुंडन कराने जा रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद एक ऑटो में बैठे। ऑटो चालक ने बीच रास्ते में 6 अन्य सवारियों को भी बैठा लिया। ऑटो चालक तेज रफ्तार में था। ऑटो बसारी गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से ट्रक में टकरा गया। घटना स्थल पर 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिय। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस अभी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }