
भिलाई/आराध्या टाइम डेस्क श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई में आयोजित चार दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का दूसरा दिन ऊर्जा, प्रेरणा और संवाद से परिपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य शैक्षणिक-सांस्कृतिक आयोजन में विद्यार्थियों को न केवल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराया गया, बल्कि उन्हें जीवन, करियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.(डॉ.) ए.के.झा.और चौहान ग्रुप के सीईओ अंकित आनंद के मध्य ‘एमओयू’ (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किया गया .जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्रों को उद्योग जगत के साथ जुड़ने, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, और करियर अवसरों की दिशा में नए द्वार खुलेंगे

इस अवसर पर चौहान ग्रुप के सीईओ आनंद जी ने बताया कि इससे छात्रों के लिए व्यावसायिक कौशल, करियर प्लानिंग, और उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा . विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) ए . के.झा. ने कहा कि चौहान ग्रुप के साथ हुआ यह समझौता एक मील का पत्थर है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम केवल औपचारिक आरंभ नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार है

इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रेडियो जॉकी ऋषभ (रेडिओं उदघोषक94.3 एफ एम ) ने छात्रों से संवाद किया उन्होंने अपनी आकर्षक शैली और प्रेरक शब्दों से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और रचनात्मकता के महत्व को समझाया । उन्होंने अपने करियर के संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कठिनाइयाँ व्यक्ति को निखारने का माध्यम होती हैं । RJ ऋषभ का यह कहना, “आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान बन सकती है, अगर आप उसे दिशा देना सीख जाएँ” छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा . आर जे ने बताया कि रेडिओं सिर्फ सुचना का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह विविध रोजगारपरक क्षेत्र भी है जिसमे विद्यार्थी अपना करियर संवार सकते है .
कार्यक्रम के विशेष अतिथि चिरंजीवी जैन (करियर मार्गदर्शक ) ने अपने शिक्षाप्रद कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करने का कार्य किया . उन्होंने इंटरैक्टिव गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को अपने भीतर झाँकने और स्वयं से प्रश्न पूछने की प्रेरणा दी – “मैं कौन हूँ?”, “मुझे क्या करना पसंद है?”, “मैं कहाँ पहुँचना चाहता हूँ?”अपने संवादात्मक सत्र में छात्रों को करियर की सही दिशा चुनने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि रुचि, क्षमता और उपलब्ध अवसरों के संतुलन से ही सही करियर का चयन संभव होता है। इस अवसर पर किस्मत की चाभी के लकी ड्रा का भी चौहान ग्रुप और एफएम रेडियो के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसका प्रणाम 23 तारीख को घोषित किया जाना है.
उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ. गोविंद शर्मा, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम का संचालन डॉ.परख सहगल एवं डॉ. सिन्धु नायर ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. गोविंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति रही।



