Uncategorized

दुर्ग के कुलियों ने बताई समस्या तो आधे घंटे के भीतर विधायक रिकेश ने कर दिया समाधान, ऐसी पहल की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन

23 कुलियों को मिला नया एंड्रॉयड फोन, खिल उठे चेहरे दुर्घटना बीमा और चिकित्सकीय सुविधा के लिए जल्द होगी पहल वैशाली नगर से मां वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रवाना हुआ जत्था

Advertisements

दुर्ग /भिलाई नगर/आराध्य टाइम डेस्क /आज वैशाली नगर विधानसभा से मां वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे का दुर्ग स्टेशन में अभिनंदन करने पहुंचे विधायक रिकेश सेन को कुलियों ने अपनी व्यथा सुनाई।

दुर्ग स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने विधायक रिकेश सेन से बताया कि यहां वर्तमान में कुल कुलियों की संख्या 23 है। इन सभी का परिवार अपने दादा-पुरखों के समय से दुर्ग स्टेशन में निर्धारित दर पर यात्रियों की सेवा करता आ रहा है। न तो उन्हें पीएफ-पेंशन की सुविधा मिलती है और न ही चिकित्सा के लिए ही केंद्र सरकार से कोई व्यवस्था है। विधायक रिकेश सेन समस्या सुन ही रहे थे तभी लगभग सभी कुली वहां पहुंच गए

सभी की ओर से बात करते हुए वरिष्ठ कुली ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश लोगों के पास की-पेड फोन है। जिनके पास एन्ड्राइड है वो पुराने समय के 3जी सेट हैं। स्मार्टफोन न होने की वजह से वो सभी ट्रैन की लोकेशन और रनिंग स्टेटस नहीं देख पाते। इससे ट्रेन की अपडेट पता न होने से उन सभी को या तो खाली बैठे घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या फिर कभी नाश्ता खाना करते समय ट्रेन मिस हो जाती है

महिला कुली ने कहा विधायक भैया आपने अभी अभी दुर्ग के वकीलों की वर्षों पुरानी मांग एक घंटे में पूरी कर दी, हमें आपसे बड़ी उम्मीद है।

कुलियों की इस मांग पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मौके से ही जवाहर नगर मार्केट व्यापारी संघ को फोन लगा कर उनसे जवाहर मार्केट के मार्डनाइजेशन के अपडेट लिए और कुलियों के लिए 5जी एंड्रॉयड मोबाइल का जनसहयोग मांगा नतीजतन मार्केट व्यापारियों ने आधा घंटा के भीतर 23 मोबाइल फोन दुर्ग स्टेशन भिजवाया। विधायक रिकेश सेन के हाथों नये फोन पा कर सभी कुलियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अपडेट स्टेटस वो अब देख सकेंगे जिससे काम में उन्हें काफी सहुलियत होगी।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सभी कुलियों के वर्षों से यात्रियों की सेवा के लिए उनका अभिवादन करते हुए उन्हें वास्तविक श्रम की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि कुलियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए वो केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी कुलियों का दुर्घटना बीमा और निजी अस्पतालों में मात्र 40 प्रतिशत दर पर ईलाज के लिए वो पहल करेंगे। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कुलियों ने वैशाली नगर विधायक का आभार व्यक्त किया।

दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर विधायक रिकेश सेन ने मां वैष्णोदेवी और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे को गमछा पहना कर माता के जयकारों के साथ रवाना किया।

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }