Featureछत्तीसगढ़

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने व अनाचार करने वाले फरार आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी विगत 06 वर्ष से फरार चल रहा था आरोपी हर्ष दुबे को भिलाई नगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

Advertisements

दुर्ग /भिलाई /आराध्य टाइम डेस्क /जिले के लंबित अपराधो के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणो के निराकरण करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया

प्रार्थी द्वारा *दिनांक 08.08.19 को थाना भिलाई नगर* उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी *नाबालिक बेटी दिनांक 06.08.19 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है |* जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया जाकर *विवेचना के दौरान प्राप्त काल डिटेल के आधार पर उक्त नाबालिक लड़की को निरंतर पतासाजी कर दिनांक 27.09.19 को बरामद करने के पश्चात कथन लेखबद्ध किया गया* जिसके द्वारा आरोपी हर्ष दूबे के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाकर शारिरीक संबंध बनाना बतायी जिस पर प्रकरण मे धारा 366, 376 भादवि. 3, 4 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है | *आरोपी हर्ष दूबे जो सन 2019 से लगातार फरार चल रहा था जिसका निरंतर पतासाजी कर करीबन 06 वर्ष बाद मिलने से आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जो घटना को कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है|*

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }