Featureछत्तीसगढ़

मोर बूथ मोर अभियान के अंतर्गत लोकसभा सांसद विजय बघेल पाटन के ग्राम पतोरा ख बूथ नंबर 106 में पंहुचे

मोर बूथ मोर अभियान सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के सदस्य सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

Advertisements

दुर्ग/पाटन 

आराध्या टाइम्स डेस्क /जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान को गति देने “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय बघेल, उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक गजेंद्र यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथों पर जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की।

सांसद विजय बघेल ने पाटन के ग्राम पतोरा ख के बूथ क्रमांक 106 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता आमजनों को ग्रहण कराई, इस दौरान उनके साथ मंडल भाजपा अध्यक्ष खेमलाल साहू थे। इस अवसर पर विजय बघेल ने कहा कि 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर हमें 100 सदस्य बनाने थे जिसके तहत आज हमने नए सदस्य बनाए

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने वार्ड क्रमांक 4 के बूथ नंबर 95 में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करने की अपील की साथ ही उन्होंने कहा कि जो पार्टी राष्ट्रवाद के विचारधारा से कार्य करती है और जिसकी सदस्यता 18 करोड़ रही है, उसमें शामिल होने पर हमें गर्व की अनुभूति होगी सदस्यता ग्रहण करने के दौरान गोविंद देवांगन, ममता देवांगन, नवीन साहू उपस्थित रहे

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम बोरई के निवासियों को सदस्यता ग्रहण करवाई, इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता ओमेश्वर राजू यादव, शिवकुमार निर्मलकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम के तहत आज हम सभी बूथों पर जाकर सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और एकात्म मानव दर्शन को सामने रखकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भाजपा की पहचान है। हर 6 साल में एक बार संगठन पर्व द्वारा सदस्यता अभियान के तहत सदस्यों का नवीनीकरण का कार्य करके पार्टी की सच्ची सेवा है

विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग के बूथ नंबर 158 में सदस्यता अभियान के लिए घर घर पंहुचे, इस अवसर पर उनके साथ बूथ अध्यक्ष स्नेहलता राजपूत, अनिकेत यादव, गुलाब वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हर बूथ में जाएंगे 100 सदस्य बनाएंगे, इस संकल्प के साथ आप सभी के बीच आया हूं। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये वार्ड क्रमांक 51 में, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक वार्ड क्रमांक 41 बूथ नंबर 157 में, किसान नेता प्रितपाल बेलचंदन ने ग्राम भोथली के बूथ नंबर 148 में, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी वार्ड नंबर 43 बूथ नंबर 167 में, पूर्व महापौर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर वार्ड क्रमांक 60 बूथ नंबर 41 में, सदस्यता अभियान टोली की सदस्य उषा टावरी ने वार्ड क्रमांक 55 बूथ नंबर 186 में, सदस्यता अभियान के सदस्य रविशंकर सिंह अहिवारा नगर के बूथ नंबर 15 में, सदस्यता अभियान के टोली सदस्य एवं जिला मंत्री रोहित साहू, वार्ड क्रमांक 3 ग्राम उतई बूथ नंबर 164 में, डॉ. मानसी गुलाटी ने वार्ड क्रमांक 13 के बूथ नंबर 69 में, कांतिलाल बोथरा ने वार्ड क्रमांक 38 नंबर 147 में सम्मिलित हुए।

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }