रामलला के आगमन को लेकर नगर हुआ भगवामय जय श्री राम के नारे से गूंज उठा नगर नंदिनी अहिवारा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राधा कृष्ण हनुमान जी एवं गणेश जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
नंदिनी अहिवारा के वार्ड क्रमांक 12 के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना यज्ञ हवन हनुमान चालीसा का कार्यक्रम आयोजित किया गया


दुर्ग/नंदिनी अहिवारा अयोध्या में रामलला के आगमन को लेकर नगर के मंदिरों में हो रहे है यज्ञ हवन पूजन इसके साथ वार्ड क्रमांक 12 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गणेश भगवान हनुमान जी एवं राधा कृष्ण की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ पूरा नगर राम आएंगे के नारे से गूंज उठा है सभी अपनी खुशियां मना रहे हैं वार्ड क्रमांक 12 के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना यज्ञ हवन हनुमान चालीसा का कार्यक्रम आयोजित किया गया हनुमान मंदिर राम मंदिर दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ रामलला के आगमन को लेकर पूजा पाठ हो रहा है वहीं राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बताया बड़े वर्षों के इंतजार के बाद रामलला आज अयोध्या में अपने घर में विराजमान हो रहे हैं जिसको लेकर राधा कृष्ण मंदिर में यज्ञ हवन पूजन के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना कर खुशियां मना रहे हैं जगह-जगह राम धुन के साथ रात्रि में भजन संध्या की तैयारी चल रही है और पूरा नगर भगवा मय हो गया है यह बड़ा ही खुशी का दिन है




