छत्तीसगढ़

जागृति युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक बाफना के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है

सोमवार को सुबह 8:00 बजे से अशोक बाफना के घर बस स्टैंड अहिवारा से राम दरबार सहित रामचंद्र लक्ष्मण सीता माता और हनुमान जी का श्रृंगार एवं कलश यात्रा प्रारंभ होकर शीतला मंदिर होते हुए जागृति युवा मंडल मंच हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 1 में पहुंचेगी

Advertisements

दुर्ग/नंदिनी अहिवारा

आराध्या टाइम्स डेस्क/22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए एक त्यौहार से कम नहीं इसी उपलक्ष में जागृति युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति नंदिनी अहिवारा वारा द्वारा भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे से अशोक बाफना के घर बस स्टैंड अहिवारा वारा से राम दरबार सहित रामचंद्र लक्ष्मण सीता माता एवं हनुमान जी का श्रृंगार एवं कलश यात्रा प्रारंभ होकर शीतला मंदिर होते हुए जागृति युवा मंडल मंच हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 1 में पहुंचेगी उसके बाद जस झांकी अखाड़ा धुमाल ग्रुप आर्केस्ट्रा एवं राम दरबार बग्गी में विराजमान होकर नगर भ्रमण किया जाएगा दोपहर 12:00 बजे से बजरंगबली मंदिर वार्ड नंबर 1 में हवन पूजन प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य रूप से देवशरण शर्मा जी के द्वारा यह पूजा अर्चना की जाएगी तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन भी रखा गया है एवं शाम 6:00 बजे से दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी एवं महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया शाम 7:00 बजे से आहिवारा वासी सन 1990 में अयोध्या गए हुए कार सेवकों का सम्मान करेंगे इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक पल बनाने के लिए जागृति युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष  अशोक बाफना ने पूरे नगर के लोगों से आग्रह किया कि वह इस भव्य शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति प्रदान करें एवं अयोध्या राम मंदिर में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बने

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }