शराब तस्कर नंदिनी पुलिस के गिरफ्त में चार पहिया वाहन सूमो में परिवहन करते 14 पेटी देसी मसाला शराब कुल 672 पावा कीमत 73960 एवं वाहन सुमो की कीमत ₹200000 को नंदिनी पुलिस द्वारा जप्त किया गया
नंदिनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग के सुमो में अवैध लाभ अर्जित करने हेतु वाहन में शराब लेकर जिला बेमेतरा की ओर जा रहे हैं सूचना पर थाना नंदिनी पुलिस द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर ग्राम घटिया खुर्द के पास से टाटा सुमो एवं दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया


पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आनंत साहू और उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव एवं नशा मुक्ति अभियान के मद्जदेनजर अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के कारोबार में अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए जिसे तत्परता से दिनांक 26.9.2023 को नंदिनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग के सुमो में अवैध धन अर्जित करने हेतु वाहन में शराब लेकर जिला बेमेतरा की ओर ले जा रहे हैं सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस के द्वारा तत्काल थाना नंदिनी नगर के बॉर्डर ग्राम घटिया खुर्द नहर पुलिया के पास नाकाबंदी किया गया जो नाकाबंदी में एक टाटा सुमो गाड़ी नंबर सीजी 04 h2640 में दो व्यक्ति मिले जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम आर्यन कुमार देहरे पिता मानसिंह डेहरे उम्र 21 साल मुरमुंदा एवं दीपक कुमार बंदे पिता रामदयाल बंदे उम्र 33 साल गिरोला का रहने वाला बताया जिसके कब्जे में से सुमो के पीछे सीट में कार्टून में रखे 14 पेटी देसी मसाला शराब कल 672 पावा जिसकी कीमत 73960 एवं गाड़ी की कीमत ₹200000 आरोपियों के विरोध अपराध क्रमांक 411 /2023 धारा 34 2 आबकारी एक्ट कायम कर कार्रवाई की गई आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी एक्ट एवं मारपीट के धाराओं में थाना नंदिनी नगर में प्रकरण दर्ज है उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश साहू विजय साहू आरक्षक युगल देवांगन आरक्षक कमल नारायण की अहम भूमिका थी




