दुर्ग भिलाई के तीसरे नंबर के सबसे बड़े पंडाल आकाश गंगा दुरगोत्सव समिति इस बार आकर्षण का केंद्र बनेगा क्योंकि अयोध्या का माहौल अब दुर्ग भिलाई के आकाशगंगा में
दुर्गा पूजा की तैयारी अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित भिलाई के आकाशगंगा में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का बन रहा पंडाल जिसमें माता रानी होगी विराजित एवं पूरे 9 दिन विशाल भंडारा का आयोजन समिति द्वारा


आराध्या डेस्क
दुर्ग/भिलाई
पूरे प्रदेश के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी अब गणेश जी की विदाई का समय आ गया इसके तत्पश्चात माता रानी का आगमन भी पूरे छत्तीसगढ़ में विगत कुछ दिनों में होने वाला है जिसकी तैयारी में समिति के लोग अभी से एकजुट हो चुके हैं इसी के तहत दुर्ग भिलाई के तीसरे नंबर के सबसे बड़े पंडाल आकाश गंगा दुरगोत्सव समिति इस बार आकर्षण का केंद्र बनेगा क्योंकि अयोध्या का माहौल अब दुर्ग भिलाई के आकाशगंगा मे देखने को मिलेगी समिति के सदस्यों से बात करने पर पता चला कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के स्वरूप अनुसार आकाशगंगा भिलाई में आकाशगंगा दुर्गोत्सव समिति द्वारा श्री राम मंदिर का पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें वह माता रानी को विराजित करेंगे सभी समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि पूरे 9 दिनों तक विशाल भंडारा का आयोजन आकाशगंगा दुर्गोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमें समिति के सदस्यों दुर्ग भिलाई की आम जनता से आग्रह किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा राम मंदिर प्रांगण में विराजित माता रानी का आशीर्वाद ले एवं विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें बता दें यह विशाल भंडारा रोजाना 3000 से ज्यादा लोगों के लिए बनाया जा रहा है आकाशगंगा दुर्गोत्सव समिति विगत 9 वर्षों से आकाशगंगा में माता रानी की मूर्ति का स्थापना किया जा रहा है
आकाशगंगा दुर्गा उत्सव समिति दुर्ग के भिलाई सुपेला के आकाशगंगा में स्थित है एवं आकाशगंगा के सारे व्यापारियों द्वारा मिलकर यह विशाल दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसमें सांखला जी उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स पीयूष पारख जी नितिन जी एवं समस्त व्यापारी उपस्थित थे 



