
दुर्ग /आराध्या टाइम डेस्क दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास कार्यालय में किया जनदर्शन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज अपने सिविल लाइन, दुर्ग स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणजनों से मुलाकात की

इस दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि _”जनसेवा ही हमारा संकल्प है। आमजन की समस्याओं का समाधान और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक जी ने सभी क्षेत्रवासियों को *छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* दीं और सभी के सुख, समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की उल्लेखनीय है कि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी द्वारा अपने सिविल लाइन दुर्ग स्थित निवास कार्यालय में _प्रतिदिन सुबह 10 बजे से जनदर्शन_ लगाया जाता है, जहां कोई भी आम नागरिक अपनी समस्या लेकर मिल सकता है।*



