
दुर्ग /आराध्या टाइम डेस्क लीनेस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, रीजन ऑफिसर एवं एरिया ऑफिसर की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सेवा भावना के साथ संपन्न किया गया। इस आधिकारिक यात्रा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल जी, डिस्ट्रीक सचिव प्रशासनिक लीनेस विभा भूटानी जी, डिस्ट्रीक सचिव सर्विसेज लीनेस सीमा यादव जी, डिस्ट्रिक्ट सचिव होम लीनेस रुचि सक्सेना जी, रीजन ऑफिसर लीनेस रश्मि लखोटिया जी एवं रीजन सचिव लीनेस मीना सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही

इस यात्रा का उद्देश्य क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का अवलोकन करना, सामाजिक सेवा योजनाओं को प्रोत्साहित करना तथा भविष्य में क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करना था।
*1. शासकीय विद्यालय, पोटिया कला में ड्राइंग किट वितरण एवं पौधारोपण

आधिकारिक यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे पोटिया कला स्थित विद्यालय में हुआ। विद्यालय के बच्चों ने तिलक लगाकर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना की गई। नवरात्रि उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर ढोलक की थाप के साथ जसगीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

इसके बाद विद्यालय के बच्चों को ड्राइंग किट वितरित की गईं, ताकि उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

*2. आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई, पोषण एवं बच्चों को भोजन वितरण*
इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र पदमनाभपुर थाने के सामने में सभी अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। क्लब द्वारा वर्षभर प्रोटीनयुक्त पोषण आहार प्रदान कर सहयोग की जाने वाली दो गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। इस पहल के माध्यम से मातृत्व, पोषण एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया
साथ ही बच्चों को डेंटल किट वितरित की गईं तथा उन्हें पौष्टिक भोजन कराया गया। इस सेवा गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, दंत स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
*3. आदर्श नगर के उद्यान में झूले एवं बेंच का उद्घाटन*
आधिकारिक यात्रा के अगले चरण में आदर्श नगर स्थित उद्यान में क्लब द्वारा स्थापित झूले एवं बेंच का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं वरिष्ठजनों को सार्वजनिक स्थल पर बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। यह पहल सामुदायिक सुविधाओं के विकास की दिशा में क्लब का एक सराहनीय प्रयास है।
*4. सिलाई केंद्र का उद्घाटन*
इसके पश्चात क्लब द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को विकसित करने तथा स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
*5. स्थायी परियोजना हेतु सिलाई मशीन भेंट*
महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कार्य के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्लब की सदस्य लीनेस मीनाक्षी अग्रवाल जी ने क्लब की स्थायी परियोजना हेतु एक सिलाई मशीन भेंट की। यह मशीन केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एवं कार्य करने वाली महिलाओं के उपयोग में लाई जाएगी। उनका यह योगदान महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*6. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (B.O.D.) की बैठक*
दोपहर के भोजन के पश्चात होटल सागर इंटरनेशनल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (B.O.D.) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली सभा की कार्यवाही एवं कार्यवृत्त (Minutes of the Meeting) पढ़कर सुनाए गए। इसके पश्चात क्लब की आगामी गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं एवं संगठनात्मक विकास को लेकर चर्चा की गई।
सभी पदाधिकारियों से उनके सुझाव एवं विचार आमंत्रित किए गए, ताकि भविष्य में क्लब द्वारा और अधिक प्रभावी एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जा सकें।
*7. आधिकारिक सभा एवं सम्मान समारोह*
आधिकारिक बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत एवं मंच सुशोभन के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं लीनेस गीत प्रस्तुत किया गया। लीनेस रत्नमाला पालिया जी द्वारा ध्वज वंदना का पाठ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
लीनेस दुर्गेश नंदिनी दुबे जी ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसमें नन्हीं अन्वेषा ने भी उत्साहपूर्वक साथ दिया। इस सुंदर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ दिया।
इसके बाद क्लब अध्यक्ष लीनेस आकांक्षा मिश्रा जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। तत्पश्चात सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। क्लब की कोषाध्यक्ष लीनेस रितु ठाकुर जी ने आय-व्यय का विवरण सभा के समक्ष रखा।
इसके उपरांत रीजन ऑफिसर लीनेस रश्मि लखोटिया जी का जीवन परिचय लीनेस विभा गुप्ता जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। रीजन ऑफिसर ने अपने उद्बोधन में क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक सुझाव दिए।
सभा में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रशासनिक लीनेस विभा भूटानी जी एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव सर्विसेज लीनेस सीमा यादव जी ने भी अपने विचार साझा किए तथा क्लब के विकास एवं सेवा कार्यों को और बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल जी का जीवन परिचय लीनेस राजकुमारी तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा आगामी समय में नए एवं जनहितकारी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा पूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। यह सम्मान क्लब की प्रगति में उनके योगदान, मार्गदर्शन एवं समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर अवसर रहा।
*8. कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार*
इस संपूर्ण आधिकारिक यात्रा की प्रोजेक्ट डायरेक्टर लीनेस मीनाक्षी अग्रवाल जी रहीं। कार्यक्रम का कुशल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली संचालन लीनेस रुचि सक्सेना जी द्वारा किया गया। और लीनेस अनीता तिवारी जी द्वारा आभार प्रकट किया गया।
क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता, सहयोग एवं उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। विद्यालय के बच्चों से लेकर महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचने वाली इन सेवा गतिविधियों ने क्लब के सेवा, समर्पण एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
लीनेस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी की ओर से जिला अध्यक्ष लीनेस रश्मि अग्रवाल जी, डिस्ट्रीक सचिव प्रशासनिक लीनेस विभा भूटानी जी, डिस्ट्रीक सचिव सर्विसेज लीनेस सीमा यादव जी, डिस्ट्रीक सचिव होम लीनेस रुचि सक्सेना जी, रीजन ऑफिसर लीनेस रश्मि लखोटिया जी एवं रीजन सचिव लीनेस मीना सिंह जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाता है।
कार्यक्रम में रत्न माला पालिया , शरद अग्रवाल, शानू अग्रवाल, सिंधु चंदेल, सरिता मिश्रा, कमलेश शर्मा भी उपस्थित थे।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक सुझावों ने इस आधिकारिक यात्रा को विशेष एवं सफल बनाया। आशा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से क्लब समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
सर्वे भवन्तु सुखिन: एवं सेवा, समर्पण और सहयोग के संकल्प के साथ — लीनेस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी सदैव जनसेवा के लिए तत्पर है।




