

दुर्ग /अंडा /आराध्या टाइम डेस्क दुर्ग जिले के थाना अंडा अंतर्गत ग्राम अछोटी में लगी भीषण आग श्री रामचरण के निवास स्थान पर अचानक भीषण आग लगी जिससे तत्काल सूचक द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही अग्निशमन के 2 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, अग्निशमन कर्मियों द्वारा आगजनी स्थान पर पहुंचने पर देखा कि घर पर से भीषण आग की लपटें निकल रही हैं अग्निशमन कर्मी तुरंत अपने कर्तव्यों को निभाते हुए बड़े मशक्कतों से आग की लपटों को बुझाते हुए आगे बढ़े और भीषण आग पर लगभग 4:30 घंटे बाद काबू पाया और आग को पास के इलाकों की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है

अग्निशमन कर्मचारियों ने अपना साहस का परिचय देते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया और आगजनी स्थान पर किसी प्रकार की जनहानि का नुकसान नहीं हुआ

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी
श्री दिनेश राउटे
अग्निशमन दल प्रभारी – विजय चतुर्वेदी, घनश्याम यादव
अग्निशमन कर्मचारी – मनोज सोनवानी, नागेश मारकांडे, धर्मेन्द्र बंजारे , पराग भोंसले , रामनाथ कुर्रे, जितेन्द्र वर्मा, अनंत अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।



