भिलाई में 17 से 23 अगस्त तक होगी शिवमहापुराण कथा पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे कथा
बोल बम सेवा कल्याण समिति द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा इस बार लगातार तीसरी बार होगी


दुर्ग / भिलाई नगर/आराध्या टाइम डेस्क सावन के पावन महीने में भिलाई एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगेगा। बोल बम सेवा कल्याण समिति द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा इस बार लगातार तीसरी बार होगी। आयोजन समिति ने इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य रखा है।
कथा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी। कथा वाचन *पंडित प्रदीप मिश्रा* अपनी सरल शैली में करेंगे

आयोजन के संयोजक समिति अध्यक्ष एवं पार्षद *दया सिंह* हैं।
*16 अगस्त को निकलेगी भव्य कलश यात्रा*
कथा से पूर्व *16 अगस्त* को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर से दोपहर में प्रारंभ होकर विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जयंती स्टेडियम पहुंचेगी

दया सिंह ने बताया कि यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। मार्ग में हर चौक-चौराहे पर भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों की झांकियां सजेंगी। कहीं शिव विवाह, कहीं ओघड़दानी रूप, तो कहीं विषपान करते शिव के दर्शन होंगे। कलश यात्रा में *हरियाणा और मध्य प्रदेश की विशेष झांकियां* के साथ ही हनुमान, गणेश और नंदी की आकर्षक प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। जगह-जगह भक्त कलश यात्रा का स्वागत करेंगे।
*17 अगस्त नागपंचमी से कथा का शुभारंभ*
शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ *17 अगस्त सोमवार, नागपंचमी* के शुभ अवसर पर होगा। कथा प्रतिदिन जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। आयोजन के लिए बीएसपी से जयंती स्टेडियम की अनुमति मिल चुकी है। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सार्वजनिक घोषणा के बाद प्रशासन के साथ बैठक का दौर जल्द शुरू होगा।
*छत्तीसगढ़-एमपी का सबसे बड़ा पंडाल*
इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के लिए जयंती स्टेडियम में *5 बड़े पंडाल* लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी पंडाल बनाए जाएंगे। आयोजकों का दावा है कि यह *छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पंडाल* होगा। कथा के दौरान पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए *भोजन-प्रसाद* की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन में प्रदेश के प्रमुख नेता और अतिथि भी शामिल होंगे। जल्द ही भूमि पूजन की तिथि की घोषणा की जाएगी।
लगातार तीसरी बार बनेगा रिकॉर्ड
बोल बम सेवा कल्याण समिति द्वारा सावन में लगातार तीसरी बार एक ही स्थान पर इतने बड़े स्तर पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कारण इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में शामिल हो



