

दुर्ग /भिलाई नगर /आराध्या टाइम डेस्क दिनांक 04.06.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर उसका व्यक्तिगत नाम, मोबाइल नंबर एवं फोटो प्रसारित कर उसकी निजता का उल्लंघन किया जा रहा है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 294/2026 पंजीबद्ध कर संबंधित धाराओं के अंतर्गत विवेचना प्रारंभ की गई

विवेचना के दौरान सायबर सेल के सहयोग से संबंधित इंस्टाग्राम आईडी का तकनीकी विश्लेषण कर उसके संचालक की पहचान की गई। जांच उपरांत आरोपी प्रांजल यादव उर्फ जर्नलिस्ट प्रांजल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जहाज बिल्डिंग के पीछे, राम नगर, सुपेला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी रुंगटा-2 का पीजीडीसीए का छात्र है तथा यूट्यूब चैनल का संचालन भी करता है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।
▪️ घटना का कारण :
सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए महिला की व्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो सार्वजनिक करना।
▪️ घटनास्थल :
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम
▪️ आरोपी का नाम :
1. प्रांजल यादव उर्फ जर्नलिस्ट प्रांजल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जहाज बिल्डिंग के पीछे, राम नगर, सुपेला।
जप्त सामग्री
प्रकरण से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (विवेचना अनुसार)।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस एवं सायबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी, फोटो अथवा अन्य सामग्री उसकी अनुमति के बिना साझा करना दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर दें।



