Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पखवाड़ा पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है

प्रत्येक ब्राह्मण भगवान परशुराम द्वारा प्रदत्त ज्ञान व शक्तियों का प्रयोग कर सनातनी रामराज्य की स्थापना हेतु करें कार्य प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा

Advertisements

दुर्ग / रायपुर /आराध्या टाइम डेस्क भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पखवाड़ा पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत अमलेश्वर में खारून नदी किनारे शर्मा भवन में आज धूमधाम से भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं द्विज एकता मंच अध्यक्ष देवेश मिश्रा,अध्यक्षता रत्ना दीदी,गणेश प्रसाद शर्मा, विशेष अतिथि अतुल शुक्ला, ज्ञानेश्वर प्रसाद, वैभव शास्त्री,सुनील शर्मा थे।सर्वप्रथम सभी विप्रजनों ने भगवान परशुराम की छायाचित्र की विधिवत पूजा अर्चना वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ किया, भगवान की आरती उतारी।इस दौरान पूरा वातावरण भगवान परशुराम की जय, ब्राह्मण समाज की जय,माँ दुर्गा की जय,सनातन धर्म की जय,हर हर महादेव के सनातनी नारों से गूंज उठा। अतिथियों के सम्मान पश्चात् सभी को प्रसाद व स्वल्पाहार निवेदित किया गया।मुख्य अतिथि की आसंदी से भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं द्विज एकता मंच अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम ने जिस प्रकार अन्यायी,अत्याचारी,तानाशाही, भ्रष्ट तत्कालीन शासकों व राजाओं का समूल नाश किया, उसी प्रकार आज हम ब्राह्मणों का कर्तव्य है कि किन्हीं नेताओं अथवा राजनैतिक पार्टियों के अनुगामी न बनकर भगवान परशुराम द्वारा प्रदत्त बुद्धि,ज्ञान व शक्तियों का प्रयोग कर सर्वत्र खुशहाली,सुख-शांति समृद्धशाली, सनातनी अर्थात रामराज्य की स्थापना हेतु कार्य करें

प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने आगे कहा कि प्रत्येक समाज हम ब्राह्मणों का अनुशरण करता है,इसलिए प्रत्येक ब्राह्मण भगवान परशुराम के पदचिन्हो पर चलें, तो आज हम पुनः पूरे देश विदेश में अपनी सनातन धर्म समाज का प्रभुत्व स्थापित कर सकते है।ब्राह्मण का स्थान सर्वोच्च है, रहेगा,इसमें कहीं भी संशय नहीं होना चाहिए। सभी ब्राह्मण भाई बहनों से निवेदन है,अपने ज्ञान को अपनी सोच को विस्तारित करें


सभा को राजेश शर्मा,रत्ना शर्मा,गणेश प्रसाद शर्मा, वैभव शास्त्री, सुनील शर्मा ने भी सम्बोधित किया। संचालन मोहित शर्मा एवं समापन आभार पंडित गोपाल शर्मा ने किया।कार्यक्रम के अंत में संजय शर्मा की स्मृति में रामचरित मानस ग्रन्थ अतिथियों को भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में कवर्धा, दुर्ग,भिलाई,रायपुर सहित आसपास के ब्राह्मण परिवार के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }