Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी

पुलिस ने आसपास के थाना और चौकी क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी है

Advertisements

नंदिनी अहिवारा /आराध्या टाइम डेस्क छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना 23 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम अछोटी बिछिया खार, सोनारचक्र स्थित सुध्दु साहू के खेत में करीब 65 से 70 वर्ष उम्र के एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

  मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक का रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 5 इंच है और शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे, केवल गेहुआ रंग की चड्डी पहनी हुई थी। हाथ-पैर सामान्य स्थिति में पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।   पुलिस ने आसपास के थाना और चौकी क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी है और आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि इस हुलिये के किसी व्यक्ति की जानकारी हो या कोई परिजन पहचान करता हो, तो तत्काल नंदिनी नगर थाना से संपर्क करें। फिलहाल, अज्ञात शव की पहचान और उसके वारिसों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }