Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भारतरत्न डा.अम्बेडकर की दूरदर्शिता और उन्नत विचारों की वज़ह से ही आज भारत समृद्ध व सम्पन्न – देवेश मिश्रा

बाबा साहब अम्बेडकर मूर्ति अनावरण समारोह में शामिल हुए देवेश मिश्रा

Advertisements

भिलाई/ आराध्य टाइम डेस्क – संविधान शिल्पी भारतरत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की आदमकद नई मूर्ति स्थापना समारोह के दौरान मरोदा टैंक में,भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा,प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर ताम्रकार, भिलाई शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे सहित समाज के अपार जनसमूह के साथ उन्होंने सामूहिक वंदना की और क्षेत्र व देश के सर्व कल्याण हेतु कामना की


बाबा साहब का माल्यार्पण कर *भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश *अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि *मातृ शक्ति को आगे बढ़ाकर उन्हें पर्याप्त अधिकार मिलना बाबा साहब अम्बेडकर की देन है। उन्होंने संविधान की आधारशिला उस समय रखी जिस समय हमारे देश को हर वस्तु और आवश्यकता के लिए औरों पर निर्भर रहना पड़ता था।भारतरत्न डा.अम्बेडकर की दूरदर्शिता और उन्नत विचारों की वज़ह से ही आज भारत समृद्ध व सम्पन्न है।”*
नवनियुक्त भिलाई शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल ने भी सभा को सम्बोधित कर बाबा साहब अम्बेडकर जी के बताये मार्ग पर चलने, सभी को एकसाथ मिलजुलकर कार्य करने और विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कार्य करने आव्हान किया।
इस दौरान “जय भीम ” और “बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहे”के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अगले चरण में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं व बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, वहीं कुछ ने कविताओं के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार,वरुणेशवर पाण्डेय,अतुल शुक्ला,आकाश दुबे,सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }