Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

आयुक्त ने गौठान व उद्यान का किया निरीक्षण, व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के गौठान एवं उद्यान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

Advertisements

भिलाईनगर/आराध्या टाइम डेस्क नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के गौठान एवं उद्यान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

नगर पालिक निगम के आयुक्त द्वारा आज कोसा नगर स्थित गोठान का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गोठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद गौ-वंश के रख-रखाव एवं चारे-पानी की उपलब्धता की समीक्षा की।
​निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गोठान की साफ-सफाई, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गौ-वंश के लिए पर्याप्त पेयजल और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ​निरीक्षण के बीच एक आत्मीय दृश्य तब देखने को मिला जब आयुक्त ने स्वयं गोवंश के समीप जाकर उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया। ​
​इस दौरान उन्होंने वहां पकड़े गए मवेशियों के रहने, खाने, पीने एवं चिकित्सा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौठान में मवेशियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो


इसके पश्चात आयुक्त ने सेक्टर 07 स्थित उद्यान का भी निरीक्षण किया

उन्होंने उद्यान की साफ-सफाई व्यवस्था एवं सिंचाई प्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में पौधों की नियमित सिंचाई सुनिश्चित की जाए, जिससे हरियाली बनी रहे और पौधों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }