Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नंदिनी नगर पुलिस की एक ही दिन में 3 जगह पर रेड कर सट्टा खिलाने वाले आरोपी पर लगातार कार्यवाही

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

Advertisements

दुर्ग /नंदिनी अहिवारा /आराध्या टाइम डेस्क दिनांक 29.03.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से जुआ/सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 03 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

तीनों मामलों में अपराध क्रमांक 93/2026, 94/2026 एवं 95/2026 धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं सट्टा सामग्री जप्त की गई।

घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु जुआ/सट्टा गतिविधि संचालित करना घटनास्थल

ग्राम बानबरद, वार्ड क्र. 15 एवं वार्ड क्र. 08, वार्ड क्र. 03 जयस्तंभ चौक अहिवारा, थाना नंदिनी नगर क्षेत्र

आरोपी का नाम :

1. ज्ञनिक निर्मलकर, उम्र 68 वर्ष, निवासी ग्राम बानबरद वार्ड क्र. 15

2. विश्वनाथ साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 08 अहिवारा

3. करन सिंह मारकण्डे, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 03 जयस्तंभ चौक अहिवारा

जप्त सामग्री :

1. नगद रकम ₹41,240/-
2. 03 नग मोबाइल फोन
3. सट्टा पट्टी (कापी पन्ना एवं अन्य सामग्री)
कुल जुमला कीमती लगभग ₹67,000/-

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ/सट्टा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }