Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या की, 10 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

शराब सेवन को लेकर हुई बहस के बाद सिर पर लोहे के पाइप से प्रहार

Advertisements

दुर्ग /जामुल /आराध्या टाइम डेस्क दिनांक 02.03.2026 को रात्रि लगभग 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि रावणभाठा जामुल निवासी हेमंत साहू की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। जांच में पाया गया कि मृतक हेमंत साहू एवं उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा लोहे के पाइप से मृतक के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई

मृतक की माता श्रीमती ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं घेराबंदी कर दिनांक 03.03.2026 को घटना के 10 घंटे से कम समय के भीतर आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण :
शराब सेवन को लेकर पारिवारिक विवाद

▪️ घटनास्थल :
रावणभाठा क्षेत्र, जामुल, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. आशीष साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी रावणभाठा जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. लोहे का पाइप

▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, सउनि बेनी सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, ललित साहू, महात्मा साहू, तोषण चन्द्राकर, फरार खान, अतुल सिंह, चंदन सिंह, नरेश यादव तथा एसीसीयू टीम की सक्रिय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं विधिक माध्यम से सुलझाएं। नशे की स्थिति में उत्पन्न विवाद गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }