Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

केपीएस स्कूल नेहरू नगर एवं जेआरडी स्कूल दुर्ग के बिना लाइसेंस 15 नाबालिक वाहन चालक के वाहन जप्त

जप्त वाहन चालक के परिजनों को बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई एवं परिजनों को समझाइए भी दी गई की नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे

Advertisements

दुर्ग /भिलाई /आराध्य टाइम डेस्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ KPS स्कूल नेहरू नगर एवं JRD स्कूल दुर्ग में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले नाबालिक छात्र-छात्राओं के वाहन यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और उनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइए दी गई की नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे।

16 वर्ष से अधिक उम्र होने वाले बच्चों का लाइसेंस बनवाकर बिना गियर वाली वाहन हेलमेट के साथ चलने दे, तत्पश्चात मोटर व्हीकल एक्ट की धारा बिना लाइसेंस, नाबालिक द्वारा वाहन चालान, बिना हेलमेट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन चालक पर कार्रवाई की गई, जिसमें *एक नाबालिक वाहन चालक द्वारा बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते गए पाया गया जिस पर ₹6000 का चालान कर मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया* कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाले 25 स्कूली छात्र-छात्राओं के ऊपर की कार्रवाई की गई यह कार्रवाई आगे निरंतर जिले के सभी स्कूल कॉलेज में किया जाएगा।यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उक्त कार्यवाही के दौरान स्कूल प्रबंधन से मिलकर समझाइए दी गई कि ऐसे बच्चों को वाहन के साथ प्रवेश न दे और उनकी एक सूची तैयार कर उनके परिजन को बुलाकर समझाइए देने निर्देशित किया गया और *यातायात पुलिस दुर्ग सभी परिजन से अपील करती है की नाबालिक बच्चों को कदापि वाहन चलाने ना दें।*

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }