Featureमनोरंजन

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले शुभमन गिल के बचपन का यह सपना हो ही गया पूरा

Advertisements

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) अब अपने बल्ले से नहीं, बल्कि अपनी आवाज का जादू चलाने वाले हैं। सोनी पिक्चर्स की एनिमेटेड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में वो हिंदी और पंजाबी संस्करण में भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर की आवाज बनेंगे।

शुभमन हैं बहुत एक्साइटेड

शुभमन गिल इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। हाल में ही इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें क्रिकेटर शुभमन गिल और सोनी पिक्चर्स के शोण्य पंजिकरण शामिल हुए,  जिन्होंने बताया कि ये फिल्म 10 अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

बचपन का सपना हुआ पूरा
लॉन्च के दौरान हुई बातचीत में शुभमन ने बताया कि उन्हें बचपन से ही स्पाइडर-मैन बहुत पसंद है और स्पाइडर-मैन की आवाज बनकर उनके बचपन का सपना पूरा हो रहा है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर शुभमन गिल काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही शुभमन गिल ने एक और इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वो स्पाइडर-मैन की कॉस्टयूम पहन कर फिल्म देखने जाना चाहते हैं।

अकेले में शुभन गिल करते है डांस
शुभमन गिल से कई और सवाल भी पूछे गए जिनमें से एक था कि वो कौन सी देसी चीजें करना पसंद करते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अकेले भी डांस  कर सकता हूं। साथ ही शुभमन ने बताया कि वो अनजान लोगों के साथ कम बात करते हैं। एक बार घुलमिल जाने पर ही वो किसी से ज्यादा बातचीत करते हैं।

सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है नाम
बता दें, इंडिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल हमेशा अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी अक्सर जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। फिलहाल दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }