

दिसम्बर को विजय दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन के द्वारा हुड़को में शहीद कौशल यादव (वीर चक्र) स्मारक में रीत परेड का आयोजन किया गया

जिसमें 1971 के बहादुर सैनिक श्री जगत राम व श्री जे के अधिकारी जी एवं बी एस एफ के कमांडेंट श्री विवेक श्रीवास्तव, एम्स रायपुर के डिप्टी डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह चौहान,मेघ गंगा ग्रुप चेयरपर्सन श्री मनीष पारख,वार्ड पार्षद श्री सी जे एंथनी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेंबर, एन सी सी बटालियन, ड्राइवर एसोसिएशन व भूतपूर्व सैनिको के द्वारा रीत (पुष्प चक्र) द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जिसमें लगभग जिले के हजारों की संख्या में बाइकर्स शामिल हुए जो लगभग 50 किलोमीटर का चक्कर लगा कर अंत में सिविक सेंटर में एक रंगारंग शाम का आयोजन किया गया

जिसमें दुर्ग जिला आई.जी. श्री रामगोपाल गर्ग, दुर्ग जिला कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौड़ भी शामिल हुए और सभी लोगों को अपने विचारों से हौसला आफजाई किया तथा विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन की खुले तौर पर प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जी, एवं श्रीमती नमिता हांडा सलूजा जी को धन्यवाद दिया और सभी को सेना जैसे डिसिप्लिन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया

पुलिस ब्रास बैंड की भूमिका ने इस शाम को एक रंगीन और यादगार बना के सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।



