

बिलासपुर /आराध्या टाइम डेस्क /– छ.ग. जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक एवं जातीय उन्मादbफैलाने एवं सामाजिक आस्था को ठेस पहुंचाने के अपराध की FIR दर्ज करने जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा वीडियो बनाकर रायपुर में दिनांक 26.10.2025 को सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। जिसमें सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान वरुण देव के अवतार एवं जनमानस के आस्था के प्रतीक श्री श्री झूलेलाल भगवान के लिए पाकिस्तानी सिंधी मन के ओ मछरी वाले भगवान का घोर अपमान अमित बघेल द्वारा किया गया है, जिसमे सम्पूर्ण भारत के सिंधी समाज के साथ भारत के करोड़ों धर्मप्रेमी
नागरिकों एवं जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची है, इस तरह के भड़काऊ बयानों से षड्यंत्रपूर्वक धार्मिक एवं
जातीय उन्माद फैलाने की दुर्भावना नजर आ रही है अमित बघेल के द्वारा समस्त सिंधी समाज को पाकिस्तानी सिंधी मन कहकर अपमानित किया गया है, हमारे सिंधी समाज के व्यक्ति देशभक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपने व्यापार व्यवसाय में
विनम्रतापूर्वक जीवन यापन करने वाले भारतीय नागरिक हैं, राष्ट्रगान में भी हमारा “सिंध” का उल्लेख है तथा हमारी सिंधी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। हमारे पूर्वजों अमर शहीद हेमू

कालाणी सहित अनेकों ने देश की आजादी हेतु अपने प्राणों की आहुति दी है। सिंधी समाज ने देश की स्वतंत्रता की खातिर अपना सिंध प्रांत अपनी मातृभूमि, जमीन जायदाद, अपनी सम्पत्ति सबकुछ न्यौछावर कर दिया।



