Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भिलाई में प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, डीजीपी अरुण देव गौतम और आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने परिवार सहित किए दर्शन

नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष एवं समिति के संस्थापक दया सिंह की पहल पर स्थापित इस पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान कर 56 भोग लगाया गया

Advertisements

भिलाई। नवरात्र पर्व पर खुर्सीपार स्थित बोल बम सेवा समिति की ओर से इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल बनाया गया है। नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष एवं समिति के संस्थापक दया सिंह की पहल पर स्थापित इस पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान कर 56 भोग लगाया गया

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम जी एवं आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग जी अपने-अपने परिवार के साथ माता रानी के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और शाम की सभा में शामिल होकर महाप्रसाद का भी आनंद लिया

भक्तिमय माहौल में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के परिवार सहित दर्शन करने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।पंडाल में विशेष रूप से उन भक्तों के लिए सुविधा की गई है जो पैदल यात्रा कर मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ के दर्शन के लिए जाते हैं। यहां भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जय माता दी इस अवसर पर खुर्सी पार सहित शहर भर से लोग पहुंच रहे है। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }