Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

रुंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन

संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 30 अगस्त 2025 शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय रुंगटा विशिष्ट अतिथि श्री अशोक सिंघल एवं श्रीमती कंचन सिंघल उपस्थित थे

दुर्ग /भिलाई /आराध्या टाइम डेस्क रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 30 अगस्त 2025 शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय रुंगटा विशिष्ट अतिथि श्री अशोक सिंघल एवं श्रीमती कंचन सिंघल उपस्थित थे

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजय रुंगटा एवं विशिष्ट अतिथि ,विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में दादा-दादी एवं नाना-नानी की उपस्थिति में पौधारोपण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सर्वप्रथम प्री प्रायमरी कॉर्डिनेटर श्रीमती सोनू पाटनी ने स्वागत भाषण द्वारा सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया और बच्चों तथा अभिभावकों के बीच सेतु बने इस विशेष दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
नर्सरी और एल.के.जी. के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दियातदुपरांत गेम – विज्ञापन का आयोजन हुआ, जिसमें दादा-दादी एवं नाना-नानी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता दिखाई।
कक्षा दूसरी एवं कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने थीमैटिक स्किट प्रस्तुत की, जिसमें जीवन मूल्यों और बड़ों के सम्मान का संदेश दिया गया।यू.के.जी. के नन्हें कलाकारों ने मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दूसरी एवं कक्षा पहली के बच्चों ने जोशीला नृत्य कर सभी को तालियों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल में उन्होंने जोश और उत्साह से भाग लेकर वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
पुरस्कार वितरण में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। तत्पश्चात् चेयरमैन श्री संजय रुंगटा ने अपने संबोधन में कहा कि “बच्चों के सर्वांगीण विकास में दादा-दादी और नाना-नानी का योगदान अमूल्य है साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को संदेश दिया कि –
“वरिष्ठ जन परिवार की धरोहर और प्रेरणा स्रोत हैं। उनका सम्मान और आदर करना प्रत्येक बच्चे का कर्तव्य है।”
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि –हम गर्व महसूस करते हैं। आप बच्चों के लिए संस्कार और प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। आपका आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूँजी है। आपके अनुभव और आशीर्वाद ही आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त प्रायमरी कॉर्डिनेटर श्रीमती रूप कंवर ने दिया।इसके पश्चात राष्ट्रीय गान एवं सामूहिक छायाचित्र लिया गया। ग्रैंडपेरेंट्स डे का यह आयोजन विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया, जिसने पीढ़ियों के बीच रिश्तों को और भी मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }