Featureखेलछत्तीसगढ़राजनीति

पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री श्री शर्मा

महोत्सव आयोजन का 62वां वर्ष मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा

Advertisements

दुर्ग/आराध्या टाइम डेस्क प्रदेश के गृह एव जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा 23 अगस्त की देर रात्रि धमधा विकासखंड के ग्राम मड़ियापार पहुंचे। वे यहां पर आयोजित तीन दिवसीय पोरा महोत्सव एव किसान उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में ग्रामवासियों को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जुड़े पारंपरिक त्यौहार पोरा की बधाई एव शुभकामनाएं दी

जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पोरा तिहार को ग्राम मड़ियापार के लोग विगत कई वर्षों से महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे है। आयोजन का यह 62वां वर्ष है। महोत्सव में बैल सजावट, बैल दौड़, गेड़ी दौड़, कब्बड्डी, रस्सी खिंच, फुगड़ी, सुवा नृत्य, कुर्सी दौड़ और धीमी सायकल रेस की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है


इस अवसर पर राज्य तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, सरपंच श्रीमती जनिता निषाद, महोत्सव के संयोजक डॉ. सुनील साहू एवं अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }