

नंदिनी अहिवारा /आराध्या टाइम डेस्क थाना नंदिनी में दिनांक 27.06.2025 को प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टाउनशीप नंदिनी थाना नंदिनी नगर के द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि दिनांक 26-27.06.2025 के दरम्यान रात में प्रार्थी एव उसके परिवार के* *लोगों को जान से मारने की नियत से अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा प्रार्थी के घर के बाहर खडी गाडियो में मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 07 एम बी 1588, टी व्ही एस स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 07 सी व्ही 0920 को आग लगा कर क्षति पहुचाने की रिपोर्ट पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 326(एफ),109,61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|

दौरान विवेचना प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिया गया आसपास के लोगो से पूछताछ किया गया। *घटना के सबंध में प्रार्थी के पडोस में रहने वाले संदिग्ध लोगो से पूछताछ करने पर संदेही राजेश कुमार मरकाम के द्वारा अपने साथी टोमेश पाटिल के साथ एक राय होकर अपराध घटीत करना स्वीकार कर बताए कि प्रार्थी और आरोपी पड़ोसी है जो पूर्व से आपसी मनमुटाव एवं वाद विवाद होते रहते थे। आपसी विवाद के चलते प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के मकान में तथा मकान के सामने खडी गाडी में आग लगाकर प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा एव उसके परिवार को जान से मारने की नियत से अपराध घटित करना बताए| प्रकरण में आरेापियो के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपियो को दिनाँक 24.07.2025 को गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया है

नाम आरोपी :- (1). राजेश कुमार मरकाम पिता स्व0 विश्राम मरकाम उम्र
51 साल साकिन ग्राम घटियाकला, थाना बेरला जिला
बेमेतरा हाल 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी) टाउनशीप थाना नंदनी जिला दुर्ग छ0ग0
(2). टोमेश पाटिल पिता चंद्रसेन पाटिल उम्र 20 साल साकिन ग्राम कोकडी, हाल 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी)
टाउनशीप थाना नंदनी



