Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यू सी एफ आई), भिलाई चैप्टर द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में आयोजित दो दिवसीय सेफ्टी सर्कल चैप्टर कन्वेंशन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एवं रॉड मिल की टीम “आरोहण” ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड प्राप्त किया है

Advertisements

भिलाई /आराध्या टाइम डेस्क क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यू सी एफ आई), भिलाई चैप्टर द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में आयोजित दो दिवसीय सेफ्टी सर्कल चैप्टर कन्वेंशन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एवं रॉड मिल की टीम “आरोहण” ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड प्राप्त किया है। यह कार्यक्रम 13 एवं 14 जुलाई को आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से कुल 99 सेफ्टी सर्कल टीमों ने भाग लिया

इस प्रतिष्ठित मंच पर भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनाए गए नवाचारों और उपायों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया


उपमहाप्रबंधक (टीम फसिलिटेटर) श्री विजी मथाई के नेतृत्व में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम में टीम लीडर श्री अपु बेहरा, डिप्टी लीडर श्री एन. सतीश कुमार तथा सदस्य श्री चंदन कुमार, श्री एम. श्रीनु और श्री मनोज कुमार शामिल थे।
इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक एवं बार एवं रॉड मिल विभागाध्यक्ष श्री योगेश शास्त्री ने एक गरिमामय समारोह में टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान कीं

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }