

छतीसगढ़ /आराध्या टाइम डेस्क /युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भिलाई से युवा कांग्रेस के नेता मोहम्मद शाहिद को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है पूरे देश से 14 युवा नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया जिसमें 6 वे स्थान पर मोहम्मद शाहिद का नाम घोषित हुआ है

वर्तमान में शाहिद बिहार के वरिष्ठ प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे है इससे पहले उत्तर प्रदेश , गुजरात और राजस्थान के प्रभारी रह चुके है , 2016 में चुनाव लड़ कर दुर्ग जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद से युवा कांग्रेस में कार्य शुरू किया था , फिर 2018 में प्रदेश सचिव और 2019 में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बने , 2020 मार्च में राष्ट्रीय सचिव 2022 में वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव और अभी 2025 में अभी राष्ट्रीय महासचिव बने

।छत्तीसगढ़ से इकलौते राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए है रायपुर के बाद पहली बार भिलाई से किसी को राष्ट्रीय महासचिव बनने का अवसर मिला है वर्तमान में शाहिद का दौरा बिहार के प्रत्येक जिलों में चल रहा है 3 या 4 अगस्त को अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ लौटेंगे।।।



