Featureछत्तीसगढ़राजनीति

भिलाई के समग्र विकास के लिए उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की बड़ी पहल 28 करोड़ से ज्यादा के 32 विकास कार्य की मांग

जहाँ एक ओर जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड के लिए बजट की मांग करते हैं, वहीं भिलाई शहर के उप नेता प्रतिपक्ष श्री दया सिंह ने एक अलग और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाते हुए पूरे शहर के विकास की मांग की है

Advertisements

 

दुर्ग/भिलाई /आराध्या टाइम डेस्क /जहाँ एक ओर जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड के लिए बजट की मांग करते हैं, वहीं भिलाई शहर के उप नेता प्रतिपक्ष श्री दया सिंह ने एक अलग और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाते हुए पूरे शहर के विकास की मांग की है। उन्होंने वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पाँच जोनों के विभिन्न वार्डों के लिए समेकित विकास प्रस्ताव तैयार कर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को सौंपा। 2801.65 लाख के 32 प्रमुख बड़े विकास कार्य की मांग पत्र और विकास कार्य का प्रस्ताव सौपा है।

काफ़ी समय तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री दया सिंह ने शहर के प्रमुख मुद्दों और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि भिलाई सिर्फ एक वार्ड या क्षेत्र नहीं, बल्कि एक बड़ा औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र है, और यहां के प्रत्येक वार्ड को समान रूप से मजबूत करना ज़रूरी है

बैठक में जल निकासी, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, उद्यान, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की समग्र स्थिति पर चर्चा हुई। श्री दया सिंह ने मांग की कि भिलाई के प्रत्येक जोन को उसके अनुसार पर्याप्त बजट मिले और सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के साथ शुरू किए जाएँ।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने श्री दया सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रस्ताव का शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक बजट स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार भिलाई जैसे महत्वपूर्ण शहर को सर्वांगीण रूप से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पहल से यह संदेश साफ है कि राजनीति सिर्फ पद और प्रभाव का साधन नहीं, बल्कि सेवा और दूरदृष्टि का माध्यम भी हो सकती है। श्री दया सिंह का यह कदम निश्चित रूप से भिलाई के समग्र विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसमें प्रमुख विकास कार्यों की सूची में नेहरू नगर अंतर्गत कोषा नगर रेलवे स्टेशन शहरी गोठान के पश्चिम में नाला चैन लाइजिन 138.05 लाख, वार्ड 18 कॉन्टैक्टर कॉलोनी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और साक्षरता चौक तक सर्विस रोड का चौड़ी करन एवं डामरीकरण 120. 42 लाख,
जवाहर नगर वेंडिंग जोन से ज्योतिबा फुले चौक तक मार्ग का डामरीकरण एवं नाली निर्माण 110.67 लाख, करुण बस्ती से गोकुल नगर तक डामरीकरण एवं नाली निर्माण कार्य 198.82 लाख, जी रोड के समानांतर 18 नंबर रोड से लेकर बिहार होटल तक सर्विस रोड का निर्माण 51.70 लाख,
बैकुंठ धाम स्वागत द्वार से लेकर स्वास्थ्य कार्यालय तक एवं वार्ड 35 कृष्ण चौक से पप्पू चौक होते हुए एक नंबर पंप हाउस तक डामरीकरण कार्य 158.15 लाख, जी रोड से समानांतर चंद्र मौर्य टॉकीज से नगर निगम जोन 3 कार्यालय की सामने से बाजार शोरूम तक सर्विस रोड निर्माण कार्य 255.19 लाख रूपये सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौपा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }