

दुर्ग /आराध्या टाइम्स डेस्क
खाद्य प्रसंकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन भारतीय कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने RAWE कार्यक्रम के तहत ग्राम अंजोरा (क) में खाद्य प्रसंकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य किसानो व महिला समूह के आय में वृद्धि करना है। जिसमे टमाटर आचार, ,संतरे का मुरब्बा, अदरक का चॉकलेट, और नीबू से स्क्वैश बनाने की प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम अंजोरा (क) की सरपंच अंजू सैलेश साहू , महिला समूह में दुलारी साहू , पुनिया साहू , गायत्री साहू और वहीं किसानो में तिबूराम साहू , छबिलाल साहू , नंदकिशोर साहू ,नेमूदास साहू एवं ग्राम के अन्य लोग उपस्थित थे। खाद्य प्रसंकरण का संचालन हर्षिता पदमाकर, जागृती धंकर , अंशू पारधी, इच्छा साहू, रीतू राजपूत, बी स्मृति , आंचल रंगारी, ईशा कौशिक के द्वारा किया गया




