

Durg bhilai nandini ahiwara
Aradhya times desk/ प्रिशा फाउंडेशन एवं डॉ ख़ान आयुष क्लिनिक (अहेरी) द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार को ग्राम अहेरी सतनाम चौक में किया गया ।जिसमे में बड़ी संख्या में ग्राम वासियो ने शिविर का लाभ उठाया ।शिविर में मुख्य रूप से प्रिशा फाउंडेशन के सचिव एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ मोहम्मद कादिर जी ने अपनी सेवा प्रदान की एवं ठंड में होने वाली बीमारियो और उनसे बचाव करने का सुझाव ग्राम वासियो को दिया ।शिविर में प्रिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह ,उपाध्यक्ष सविता तिवारी, कोषाध्यक्ष् गौरव गुप्ता, टिकेंद्र ठाकुर ,नीलकंठ ठाकुर ,रहमान ,नितेश एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के सदस्यों ने उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाया और बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएँ एवं सामंता और भाईचारे का संदेश दिया ।



