23 सितंबर को दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम नंदनी खुंदिनी के बहते नाले में शिवम पटेल 10 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से नाले में गिर गया
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आज 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे शिवम पटेल का शव बरामद कर लिया इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल फैला हुआ


दुर्ग/नंदिनी खुंदिनी
छत्तीसगढ़ के सारे संभाग में इन दोनों बरसात को देखते हुए घटनाओं का सिलसिला रूक नहीं रहा है खास कर घटनाएं उफंती नदी एवं नाले में डूबने से हो रही है इसी में 23 सितंबर को दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम नंदनी खुंदिनी के बहते नाले में शिवम पटेल 10 वर्षीय बालकदोपहर 3:00 बजे अपने दोस्तों के साथ नंदनी खुंदनी के पास स्थित नाले में मछली देखने के लिए गया था बहते नाले के पानी में मछली देखते हुए शिवम पटेल का पैर फिसलने से वह बहते हुए नाले में गिर गया घटना की सूचना मिलने पर गांव वालों ने पुलिस प्रशासन की मदद ली पुलिस प्रशासन एवं गांव वालों की मदद से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया एसडीआरएफ टीम की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आज 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे शिवम पटेल का शव बरामद कर लिया इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल फैला हुआ है




