Featureछत्तीसगढ़

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह आयोजित

स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य के लिए समर्पित रहें:: आई पी मिश्रा

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क /स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य के लिए समर्पित रहें:: आई पी मिश्रा
स्थानीय श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च के द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया। फार्मेसी के क्षेत्र में स्वास्थ देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया।इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ हेमंत बड़वाईक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की थीम “” स्वास्थ्य एवं फार्मेसी के बारे में सोचें” के अंतर्गत सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें रक्तदान शिविर,संगोष्ठी,मॉडल प्रदर्शनी,पोस्टर मेकिंग,नुक्कड़ नाटक हेल्थी फूड फेस्ट ,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि 85 विधार्थियों ने रक्तदान में हिस्सा लिया

इंडियन रेड क्रास सोसायटी के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया।फार्मेसी सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा ने कहा कि विधार्थी फार्मेसी के महत्व को समझें और इस सप्ताह के दौरान आयोजित किए जा रहे विभिन्न आयोजन का हिस्सा बन कर एक स्वस्थ्य और समृद्ध भविष्य को दिशा देने में अपना योगदान देवें। कुलपति डॉ ए के झा ने कहा कि फार्मेसी का कार्य केवल दवाईयां वितरण तक सीमित नहीं है यह समाज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फार्मेसी और स्वास्थ्य पर आधारित नुक्कड़ नाटक का विभिन्न स्कूलों में प्रदर्शन किया गया जिसका निर्देशन लोकेश कुमार एवं आशुतोष पाटकर ने किया। फार्मेसी के क्षेत्र में उपयोग आनेवाली मशीनों एवं उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।डॉ नरेंद्र कुमार,डॉ धनुष एवं तुषार वर्मा ने विधार्थियों को मार्गदर्शन दिया।हेल्थी फूड फेस्ट में विधार्थियों एवं स्टॉफ ने लज़ीज़ व्यंजनों का लाभ उठाया।इस अवसर पर कुलसचिव पी के मिश्रा,डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी, रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक सिंह,तथा डॉ धनेश जोशी,डॉ सागर अग्निहोत्री उपस्थित थे।
समाचार के रूप में प्रकाशन हेतु निवेदित
डॉ सुशील चंद्र तिवारी, डायरेक्टर विकास, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }