Featureछत्तीसगढ़

दुर्ग ब्रेकिंग – गणेश चतुर्थी के पहले ही दिन दुर्ग जिले में बड़ी घटना हो गई। भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र का मामला

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के अनुसार भिलाई के नंदिनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के कुछ लोगों में विवाद हो गया

Advertisements

दुर्ग /नंदिनी खुंदनी

आराध्या टाइम्स डेस्क /गणेश चतुर्थी के पहले ही दिन दुर्ग जिले में बड़ी घटना हो गई। भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल में डीजे को लेकर बड़ा कांड हो गया। दो पक्षों के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि शनिवार देर रात मारपीट शुरू हो गई। ​इस बीच गन्ने से की गई पिटाई और चाकूबाजी से एक पक्ष के तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी लगते ही SP जितेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और एक्शन शुरू हो गया। रात डेढ़ बजे तक झगड़े में शामिल 11 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था।दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के अनुसार भिलाई के नंदिनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के कुछ लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के दौरान म्यूजिक बजाने के दौरान शुरू हुआ। हालांकि उस दौरान तो मामले को शांत कर लिया गया। इसके बाद शनिवार को यादव मोहल्ले के राजेश यादव, करण यादव ने गणेश पंडाल के पास ही शीतला पारा के आकाश पटेल और एक अन्य युवक को बुलाया और शुक्रवार को उसके पिता से हुए विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। राजेश और करण सगे भाई हैं और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था इसी बीच राजेश यादव जिस पर पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं, उसने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। इसकी भनक जैसे ही शीतला पारा के लोगों को हुई तो लोग जमा हो गए और चाकू मारने वाले राजेश, करण और वासु की गन्नों से पिटाई कर दी। इस पिटाई से यादव पारा के राजेश यादव, करण और वासु की मौत हो गई। जबकि चाकू लगने से दूसरे पक्ष के आकाश पटेल की हालत खराब है। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और नंदिनी थाने का घेराव करने पहुंच गए घटना की जानकारी होने पर जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए। SP के अनुसार इस मामले में रात करीब डेढ़ बजे तक पटेल गुट की ओर से 8 और यादव गुट की ओर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }