छत्तीसगढ़

आजादी के 78 वें वर्षगांठ के जश्न में सराबोर हुआ केपीएस नेहरू नगर तुम खो मत देना यह आजादी पुरखों के बलिदानों की कफन बांध के लड़े दीवाने सरहद पर वीर जवानों की 

इस अवसर पर चेयरमैन श्री एम .एम त्रिपाठी, शाला की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी, डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी सर, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रीता थॉमस , एवं समस्त शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क/आजादी के 78 वें वर्षगांठ के जश्न में सराबोर हुआ केपीएस नेहरू नगर तुम खो मत देना यह आजादी पुरखों के बलिदानों की कफन बांध के लड़े दीवाने सरहद पर वीर जवानों की इसी भावना से ओतप्रोत होकर कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में आजादी का 78वां वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । भारत की आजादी का यह जश्न छात्रों के चेहरे पर देशभक्ति का प्रभाव दिखा रहा था साथ ही स्कूल प्रांगण इस आजादी के रंग में डूबा हुआ था

इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री मदन मोहन त्रिपाठी जी का भव्य स्वागत शाला के एनसीसी कैडेड द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर देकर किया गया । माननीय मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन श्री त्रिपाठी जी ने अपने ओजपूर्ण भाषण द्वारा सभी के भीतर शहीदों के प्रति प्रेम, सम्मान और विनम्र श्रद्धांजलि के साथ आजादी की लहर प्रवाहित की । एकता, अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत शाला के एनसीसी के छात्र छात्रों द्वारा शानदार मार्च पास्ट ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया । स्कूल के छात्रों द्वारा आजादी के उल्लास में डूब कर भावपूर्ण रैली निकाली गई जिसमें नव निहालों से लेकर भविष्य के कर्णधारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया । समूचा वातावरण आजादीमयम हो गया देश भक्ति से लबरेज होकर छात्रों ने सुंदर प्रस्तुति दी।इस अवसर पर चेयरमैन श्री एम .एम त्रिपाठी, शाला की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी, डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी सर, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रीता थॉमस , एवं समस्त शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }