छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केंद्रीय बजट पर बुद्धिजीवी वर्ग से बजट संवाद दुर्ग के शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में दिनांक 27 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया है

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बीआईटी कॉलेज के सामने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा

Advertisements

दुर्ग/आराध्या टाइम्स डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केंद्रीय बजट पर बुद्धिजीवी वर्ग से बजट संवाद दुर्ग के शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में दिनांक 27 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया गया ह। बजट संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से शामिल होंगे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा।   केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बीआईटी कॉलेज के सामने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएग तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे से सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है, जिसमें सम्मानित पत्रकार बंधुओ से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू चर्चा करेंगे उसके पश्चात केंद्रीय बजट को लेकर बुद्धिजीवियों से बजट पर संवाद के लिए दोपहर 1:30 बजे साइंस कॉलेज पहुचेंगे। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं समेत समस्त आमजनों से अपील की है कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान करें

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }