छत्तीसगढ़

विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शासन प्रशासन मुस्तैद, चप्पे चप्पे पर रहेंगे पुलिस अधिकारी, बड़े पैमाने पर VVIP मूवमेंट को देखते हुए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी

शंकराचार्य जी के आगमन के पूर्व भक्तिमय हुआ जामुल , SDM एडिशनल SP सहित सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लेने पहुँचे

Advertisements

दुर्ग/जामुल

 आराध्या टाईम्स डेस्क/ 2 मार्च को होगा विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन, शिवपुरी जामुल में जगद्गुरु शंकराचार्य रहेंगे मंच पर मौजूद शंकराचार्य जी के जामुल आगमन पर हो रही तैयारियों का जायजा लेने एस. डी. एम. श्री लवकेश ध्रुव जी, एडिशनल एसपी श्री अभिषेक झा एवम् सी एसपी श्री बंछोर, जामुल थाना प्रभारी श्री केशव कोशले के साथ, नगर पालिका परिषद जामुल के RI हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण कार्यक्रम स्थल की निरीक्षण के लिए शिवपुरी जामुल पहुँच कर आयोजन स्थल का जायजा लिए।कार्यक्रम के आयोजक प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने उन्हें चल रही तैयारियों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में 50,000 हजार से ज्यादा आमंत्रण कार्ड वितरित किये गए है।कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है, साथ ही बड़े पैमाने पर VVIP मूवमेंट भी होना है, जिसको देखते हुए कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहेंगे साथ ही ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी ग्राउंड में चारों ओर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, वाहनों के आवागमन के लिए अलग रूट का निर्धारण किया जा रहा है, साथ ही साफ सफाई पेजयल व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है

 

प्रशासन के पास पहुँचा शंकराचार्य जी का प्रोटोकॉल

1 मार्च 2024 शाम 04:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में आगमन।भव्य स्वागत शोभायात्रा के रूप में जामुल आगमन पश्चात् दर्शन विश्राम -उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल

2 मार्च 2024 सुबह 11:30 बजे दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा,धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण स्थान-उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल

शाम 4:00 बजे विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा स्थान – शिवपुरी जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

3 मार्च 2024

सुबह 11:30 बजे दर्शन  संगोष्ठी गुरु दीक्षा धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण स्थान- उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल जामुल से दुर्ग केलिए प्रस्थान

 

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }