ब्रेकिंग न्यूज़ भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसों का सिलसिला नहीं रूक रहा आज एक ठेका श्रमिक 60% झुलस गया
ठेका गोपाल इंटरप्राइजेस का है सोचने एवं समझने वाली बात यह है कि ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों का पूर्ण रूप से शोषण किया जा रहा है नाहीं उन्हें सुरक्षा संबंधित उपकरण दिए जा रहे हैं ना ही उनके ऊपर कोई ध्यान दिया जा रहा लगातार इतनी घटना होने के बावजूद भी बीएसपी प्रशासन चुप है


दुर्ग/भिलाई
भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक बार दुखद दुर्घटना 60% झुलसा मजदूर भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर आज सुबह स्टील मेल्टिंग शॉप एसएमएस 2 में ठेका श्रमिक के ऊपर हॉट मेटल छलकने से करीब 60% झुलस गया। उसे तत्काल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण उसे सेक्टर 9 अस्पताल में रेफर कर दिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह एसएमएस 2 विभाग में ठेका श्रमिक तुलसी प्रजापति लेडल के समीप कार्य कर रहा था। इसी दौरान लेडल से हॉट मेटल चल कर ठेका श्रमिक के शरीर पर गिरा जिसके कारण उसके दोनों हाथ पर एवं चेहरा झुलस गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल पोस्ट ले जाया गया था जहां से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। ठेका श्रमिक गोपाल इंटरप्राइजेज का कर्मचारी है पाल एंटरप्राइजेज जो कि ठेकेदार है उनके द्वारा कोई भी सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था नहीं कराई गई थी एवं श्रमिकों के ऊपर ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है




