जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोदा गाँव मे दो लोगो की संदिग्ध मौत
पास के एक घर से 50 रूपये मे शराब खरीदी और शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जिन्हे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया परिजनों की उपस्थिति मे डाक्टर की टीम ने पोस्ट मार्टम किया


जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोदा गाँव मे दो लोगो की संदिग्ध मौ हो गई है परिजनों के मुताबिक किरण सूर्यबंशी सक्ति जिला का रहने वाला है जो अपनी पत्नी के साथ राखी का त्यौहार मनाने नवागढ़ थाना के अमोदा गाँव आया था और गुरुवार की भोजली विसर्जन के बाद पडोसी महिला ललिता सूर्यबंशी के साथ खाने पीने की योजना बनाई और पास के ही एक घर से 50 रूपये मे शराब खरीदी और शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी, दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जिन्हे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया,परिजनों की उपस्थिति मे डाक्टर की टीम ने पोस्ट मार्टम किय, इस मामले मे नवागढ़ पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जाँच शुरू कर दिया है,,, परिजनों ने इस मामले मे उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है 



