छत्तीसगढ़

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दुर्ग दौरा

नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दिनांक 31 अगस्त 2023, गुरुवार को दुर्ग आगमन होगा

Advertisements

दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और ललित चंद्राकर ने बताया कि मनसुख मंडाविया के दुर्ग प्रवास पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय एवं लोकसभा सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोपहर 3:00 बजे महिला मोर्चा द्वारा गांधी प्रतिमा के पास, उतई टेम्पो स्टैंड, दुर्ग में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को रक्षा सूत्र बांधा जायेगा, इस कार्यक्रम हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी को बनाया है।तत्पश्चात श्री मंडाविया अपरान्ह 4:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में सूची अनुसार अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे, जिसके लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बैठक प्रभारी कांतिलाल बोथरा को बनाया गया है।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया के कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }