छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस के द्वारा आगामी चुनाव एवम त्यौहारी सीजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु गुंडा एवम निगरानी बदमाशों की कंट्रोल रूम परिसर में ली हाजिरी

स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के द्वारा उपस्थित निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को सामाजिक परिवेश में बने रहने एवम आपराधिक कृत्यों में संलग्न नहीं रहने की दी सख्त हिदायत

Advertisements

दुर्ग श्री शलभ कुमार सिन्हा, (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दुर्ग व्दारा बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने तथा आगामी विधान सभा चुनाव 2023 एवं त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये निगरानी गुण्डा बदमाशों की चेकिंग करने हाजिरी लगाने, उनका गुजर बसर की तस्दीक करने आपराधिक कृत्यों से दूर रहने, किसी भी प्रकार का कहीं भी कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यवाही करने निर्देशित किया था।  जिसके पालन में आज दिनांक 30.8.2023 को संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग व्दारा क्षेत्र के निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में तलब कर उपस्थित निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को सामाजिक परिवेश में बने रहने, किसी भी आपराधिक कृत्यों में संलग्न नहीं रहने, कहीं भी किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं करने, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर ठोस कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई ।   कंट्रोल रुम परिसर में 180 से अधिक गुंडा बदमाश उपस्थित हुए ।

 इस दौरान इनके बारे मे गुजर बसर के बारे मे पूछताछ कर हाजिरी लिया गया जो उपस्थित नहीं सके उनका अनुपस्थिति रिपोर्ट डाला गया पृथक से तलब करने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया इस कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षकगण, उप पुलिस अधीक्षक (काईम), थाना / चौकी प्रभारी, प्रभारी एसीसीयू साइबर उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }